फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 439 नए संक्रमित, एक्टिव केस तीन हजार पार, 90 मोहल्ले कोरोना की चपेट में  

Tue, 18 Jan 2022 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहर में सोमवार को कोरोनावायरस के 439 नए मरीज 90 मोहल्लों में मिले हैं। हालांकि इनमें से किसी में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में भी एक प्रोफेसर समेत तीन डॉक्टर कोरोना की गिरफ्त में आ गए हैं। इसके अलावा घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण का फैलाव भी चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
कानपुर में घातक हुआ कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार जारी है। सोमवार को 439 नए मरीज 90 मोहल्लों में मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव केस तीन हजार पार कर गए हैं। इसके अलावा 186 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। तीन रोगी हैलट से डिस्चार्ज किए गए। 183 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


हालांकि इनमें से किसी में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में एक प्रोफेसर समेत तीन डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में हैं। कॉलेज में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी है। लोग मास्क लगाकर बाहर निकलें।


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अलावा सीएसजेएमयू, आईआईटी समेत शिक्षण संस्थानों में भी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। पुराने कंटेनमेंट जोन फिर एक्टिव हो गए हैं। कोरोना की चपेट में बच्चे-बड़े, बूढ़े और महिलाएं भी हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण का फैलाव चिंता का विषय बना हुआ है।

 

एक्टिव केस 3,056 हो गए हैं। अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 86,507 है। इनमें 81,453 ठीक हो गए हैं। 1,908 रोगियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7,245 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। इनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें