फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांच डॉक्टर समेत 389 संक्रमित मिले, कोविड नियमों का पालन कराने पर जोर

Sat, 22 Jan 2022 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कानपुर में पांच डॉक्टर समेत 389 कोरोना संक्रमित शुक्रवार को मिले हैं। चार दिन में सबसे कम मरीज मिलने को कोरोना की रफ्तार घटने का संकेत माना जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सक्रिय केस 3152 हैं। विशेषज्ञों ने जांच संख्या बढ़ाने और लोगों से कोविड नियमों का पालन कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


आईआईटी, मेडिकल कालेज, आर्य नगर, विष्णुपुरी, सफीपुर, कल्याणपुर, लाजपत नगर, शास्त्री नगर, नवशील धाम, किदवई नगर, बांसमंडी, नारियल बाजार, रतन लाल नगर, कैनाल रोड, पी रोड, लाल बंगला, हंसपुरम, एल्डिको, नवीन नगर, लाटूश रोड, एलनगंज, बंगाली कालोनी, लखनपुर, आरके पुरम, जूही सफेद कॉलोनी, दालमंडी, साकेत नगर, बादशाहीनाका, श्याम नगर, काकादेव, घाटमपुरम, इंद्रा नगर, शिवपुरी, गांधी नगर आदि मोहल्लों में मरीज मिले हैं।

नगर में कोरोना के कुल संक्रमित 88494 मिल चुके हैं। शुक्रवार को 406 मरीज स्वस्थ हो गए। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 24 टीमों ने 874 घरों में जांच कर 11 लोगों के नमूने लिए। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 88 टीमों ने 3411 घरों की जांच कर छह सैंपल लिए। इन नमूनों की आरटीपीसीआर जांच की गई। उन्होंने ओमिक्रॉन का मरीज मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें