आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को सत्येंद्र कोरी को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। आप इससे पहले नगर की छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। आप के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने इसकी पुष्टि की।
नेशनल हेल्थ मिशन की नौकरी से इस्तीफा देकर पिछले साल जून में सत्येंद्र आप में शामिल हुए थे। सत्येंद्र के ससुर दयाशंकर वर्मा तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस चुनाव में वह उरई विधानसभा क्षेत्र से सपा से प्रत्याशी हैं।