फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जीका जांच के लिए 214 सैंपल केजीएमयू भेजे, डेंगू के नौ मरीज और मिले

Sat, 30 Oct 2021 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर  स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जीका की जांच के लिए 214 लोगों के नमूने केजीएमयू, लखनऊ भेजे हैं। इनमें 30 सैंपल गर्भवती महिलाओं के हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि पोखरपुर और आसपास के मोहल्लों में 423 घरों का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डेंगू के नौ और मरीज मिले। इनमें से दो पोखरपुर, एक-एक मरीज जेके कॉलोनी, बर्रा आठ, आचार्य नगर और नवीन नगर काकादेव के हैं। जबकि, तीन मरीज ग्राम सिखटिया, महुआ और शांतिनगर में मिले। इसके साथ ही शहर में डेंगू के 50 एक्टिव केस हो गए हैं।

जिले में अब तक कुल 484 डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें से 434 मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि जिले के सभी दस ब्लॉकों के एक-एक गांव में शिविर लगाकर बुुखार के 116 मरीजों के सैंपल लिए गए। मलेरिया की जांच के लिए 569 मरीजों की जांच की गई। इनमें से किसी में भी मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें