फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला: रोडवेज चालक की परीक्षा में 12 अभ्यर्थी नहीं संभाल सके स्टेयरिंग, गंगा बैराज पर चलवाई गईं बसें

Tue, 10 Dec 2024 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डे पर रोजगार मेला लगा। गंगा बैराज पर बसें चलवाई गईं। जिसमें 12 अभ्यर्थी स्टेयरिंग नहीं संभाल सके। यूपीएसआरटीसी की ओर से अनुबंध के आधार पर 300 बस चालकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की बसों में अनुबंध पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 44 में से 12 आवेदक बस की स्टेयरिंग नहीं संभाल सके। यूपीएसआरटीसी की ओर से सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डे पर आयोजित रोजगार मेले के दाैरान आवेदकों से गंगा बैराज पर बसें चलवाकर देखी गईं। भर्ती प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) कुंभ मेले में देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पतितपावनी के दर्शन कराने के लिए काफी संख्या में रोडवेज बसें संचालित कर रहा है। कानपुर से भी प्रयागराज के लिए 400 से अधिक रोडवेज बसों की आवाजाही होगी। इनके संचालन के लिए चालकों की अनुबंध के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले दिन 50 युवाओं ने आवेदन किया। रोजगार मेले के दाैरान उनकी लंबाई, हैवी लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच हुई। छह आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो सका, जबकि 44 आवेदकों का गंगा बैराज पर ट्रायल लिया गया। बस चलाने, मोड़ने और बैक करने का तरीका देखा। यहां पर सेवा प्रबंधक गोकरण सिंह, एआरएम महेश कुमार, रामलवट, बुकिंग इंस्पेक्टर तेज सिंह यादव आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन


आवेदकों के लिए यह रही अर्हता
- उम्र : 23 वर्ष छह माह
- लंबाई : पांच फुट तीन इंच
- योग्यता : आठवीं पास
- लाइसेंस : दो वर्ष पुराना (हैवी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें