फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक का हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने घटना का किया खुलासा

Tue, 10 Dec 2024 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। साथ ही हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुस्करा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जयहिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में शनिवार रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी जयहिंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दूसरा अभी फरार है। आरोपी के अनुसार युवक अर्जुन के गाली गलौज करने पर दोनों ने घटना का अंजाम दिया था। जयहिंद ने युवक के पैर पकड़े और धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार किया था। अपर एसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बंडवा गांव के भैंसाय रोड पर बीते आठ दिसंबर को सुबह करीब साढ़े आठ गांव के अर्जुन उर्फ मिथलेश पाल (41) का शव मिला था। मृतक की पत्नी मुन्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी जयहिंद व धीरेंद्र साहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

विज्ञापन




मंगलवार को हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जयहिंद को घटना स्थल के निकट से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात दिसंबर की रात वह और धीरेंद्र साहू गांव के अर्जुन पाल को उसके घर से पार्टी के लिए बुलाकर लाए थे। इसके बाद सभी ने शराब पी। रात करीब 12 बजे धीरेंद्र साहू के भैंसाय रोड स्थित जानवरों के बाड़े पहुंचे। फिर शराब पी और अर्जुन ने धीरेंद्र से और शराब मंगाने की बात कही। धीरेंद्र ने मना करने पर अर्जुन गाली देने लगा। मारपीट के बाद अर्जुन भागा तो उसे दौड़ा लिया। अर्जुन के बेहोश होने पर आशंका हुई कि अर्जुन पुलिस में रिपोर्ट करेगा।
विज्ञापन


ऐसे में उसकी पैंट निकाल दी। पैंट व गमछे को गले में लपेट कर उसे खींचते हुए आगे कुछ दूर ले गए। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर जोरदार प्रहार किया। अर्जुन को मरा समझकर फेंक दिया व शव के आसपास ही अन्य समान फेंककर चले गए। कुल्हाड़ी मंदिर से कुछ दूर झाड़ियों में छिपा दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि इसके बाद वह दोनों अपने-अपने घर चले गए। सुबह प्रभात फेरी की टोली में शामिल लोगों से अर्जुन के शव के बारे में बताया। कहा कि उसके शव को कुत्ते व सियार खा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी जयहिंद पर मुस्करा व जरिया थाने में कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर योगेश तिवारी, दारोगा शिवम पांडेय, हेड कॉस्टेबल कमलेश कुमार व कांस्टेल प्रदीप शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें