फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईआईटी के 1100 छात्रों को मिली नौकरी, 49 छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज

Thu, 23 Dec 2021 12:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी में प्लेसमेंट ड्राइव का पहला चरण खत्म हो गया है। इस चरण में 1100 छात्रों को नौकरी मिली है। 156 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट में ही जॉब मिल गई थी। 
विज्ञापन


ड्राइव में आईसीआईसीआई बैंक, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, ओला, रूब्रिक, सैमसंग, एक्सट्रिया, ईएक्सएल, ग्रेविटॉन, गोल्डमैन सैचस, क्वाडआई, टाइगर एनालिटिक्स जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को नौकरियां ऑफर की हैं।

पहले चरण के अंत तक 80 फीसदी से अधिक छात्रों को नौकरी मिल गई है। इनमें 69 फीसदी स्नातक व 31 फीसदी छात्र परास्नातक हैं। प्लेसमेंट ड्राइव का दूसरा चरण जनवरी में शुरू होगा।
विज्ञापन


इस बार 49 छात्र ऐसे रहे जिन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। अधिकतम पैकेज 1.20 करोड़ रुपये था। 47 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने नौकरी ऑफर की है। अधिकतम पैकेज 2,87,550 डॉलर रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें