फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में दोस्तों ने युवक की हत्या कर सिकंदरा में फेंका शव, बर्थ-डे पार्टी का झांसा देकर घर से ले गए थे आरोपी

विज्ञापन
समीर की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती मां गीता व परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कल्याणपुर के एक युवक का उसके दोस्त अपहरण कर ले गए और हत्या कर कानपुर इटावा हाईवे पर रसधान चौकी के पास उसका शव फेंक दिया। बुधवार को शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने मुख्य आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। उसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि आरोपियों ने आशनाई में वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को पुलिस आरोपियों को जेल भेजेगी।
अंबेडकरपुरम आवास विकास कल्याणपुर निवासी संजय पटेल विज्ञापन एजेंसी चलाते हैं। 16 दिसंबर को उनके बेटे समीर पटेल (24) को उसके दोस्त घर से आकर कार से ले गए थे। बताया था कि वह बर्थडे पार्टी करने जा रहे हैं। तब से समीर लापता था।
विज्ञापन

समीर के पिता ने उसके दोस्त अभय यादव, उसके भाई राजू यादव व किशन के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर 17 दिसंबर को कानपुर-इटावा हाईवे पर रसधान चौकी के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला
था। पुलिस ने बुधवार को समीर के परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने कपड़ों आदि से शव की शिनाख्त बेटे के रूप में कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही रही थी कि देर शाम समीर के पिता संजय खुद ही अभय को पकड़ लाए। पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कल्याणपुर पुलिस ने राजू व किशन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें