फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा के पानी को शुद्ध करने के लिए छोड़ीं गई 1.25 लाख मछलियां

Sat, 09 Oct 2021 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा के पानी को शुद्ध करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर 1.25 लाख मछलियों के बच्चे छोड़े गए। अभियान के तहत गंगा किनारे बसे 12 जिलों में 15 लाख मछलियों के बच्चे छोड़ने की योजना है। 
विज्ञापन


विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि ये मछलियां गंगा के पानी को शुद्ध करेंगी। सहायक निदेशक मत्स्य नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गंगा में नन्ही रेहू, कतला और नैन मछलियां छोड़ी गईं हैं।

ये करीब 6 माह में पूर्ण विकसित हो जाएंगी और पानी को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यहां गंगा बचाओ अभियान से जुड़ीं संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें