फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास को दी दर्दनाक मौत, सामने आई हैरान करने वाली बात

Sat, 09 Oct 2021 10:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में ईंटों से कूंचकर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तिंदवारी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने आए मृतका के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी में बहू को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर सास की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। आरोपी बहू का प्रेमी ममेरा देवर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक माटा गांव में शुक्रवार की देर रात घर के दरवाजे पर सो रही भोला (56) पत्नी स्व. कमल यादव ने रात में आहट होने पर बहू किरन को प्रेमी राजेंद्र यादव संग आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।
विज्ञापन


इसपर दोनों ने भोला को दबोचकर रसोईघर में ले जाकर मुंह दबाकर ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। मौके से आरोपी प्रेमी राजेंद्र भाग गया और बहू किरन ने पड़ोस में रह रहे ममेरे ससुर कामता यादव को बताया कि बदमाशों ने उसकी सास की हत्या कर दी है।

पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी सदर सत्य प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। शंका पर बहू किरन से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया। भोला के छोटे पुत्र सुनील यादव ने बहू किरन और उसके प्रेमी राजेंद्र यादव के विरुद्ध धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेंद्र अविवाहित है और रिश्ते में आरोपी बहू किरन का ममेरा देवर है और मृतका भोला का भतीजा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें