फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बीएसए रात में पहुंचीं कस्तूरबा विद्यालय, मचा हड़कंप, वार्डन की मौत

Tue, 09 Nov 2021 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्डन की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वार्डन की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ तहसील के तेराजाकेट कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सोमवार रात अचानक बीएसए पहुंच गईं। कुछ ही देर बाद वार्डन रागिनी गौतम की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से विद्यालय में किसी बाहरी के जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे की है। बीएसए संगीता सिंह अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंच गईं। उन्हें देखते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। थोड़ी ही देर बाद वार्डन की हालत बिगड़ गई।

बीएसए अपने वाहन से ही गुरसहायगंज में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गईं। वहां से जिला अस्पताल में लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सक ने वार्डन रागिनी गौतम को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर बीएसए का कहना है कि वह डायट से लौटते समय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देखने चली गई थीं।
विज्ञापन


वहां वार्डन की तबीयत खराब थी। उन्होंने खुद कुछ आवासों में जाकर स्थिति देखी। इसके बाद सीन करने के लिए रजिस्टर मांगा तो वार्डन की तबीयत ज्यादा खराब लगी। मैं खुद गुरसहायगंज फिर जिला अस्पताल ले गई, वहां मृत घोषित कर दिया गया। वार्डन रागिनी फतेहपुर जिले की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें