कन्नौज के साैरिख थाने में पहरा कर रहे पीआरडी जवान चरन सिंह को गाली देने के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। थाने में पीआरडी जवानों और होमगार्डों ने थानेदार पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कंपनी कमांडर के समझाने पर मामला शांत हुआ।
बताया गया कि शुक्रवार को फोटोकॉपी कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने कहा था। पीआरडी जवान का कहना है कि वह सुन नहीं पाया। जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक आग बबूला हो गए और पीआरडी जवान को गाली दी।
गालियां सुनकर पीआरडी जवान रोने लगा और ड्यूटी समाप्त कर घर चला गया। दूसरे दिन अपने साथी जवानों को पूरा मामला बताया। पीआरडी जवान और होमगार्ड दोनों नाराज हो गए। कार्य बहिष्कार कर थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
कंपनी कमांडर मनोज त्रिपाठी ने थाने में पहुंच कर साथी संघ की गई अभद्रता पर कड़ी नाराजगी जताई। मामला तूल पकड़ता देख आननफानन में प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह थाने में पहुंचे और सॉरी बोलकर सभी का गुस्सा शांत कराया।