कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छात्र बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कन्नौज जिले में जीटी रोड पर जसोदा के निकट भट्टा गांव के पास मैजिक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। घटना में मैजिक सवार चालक समेत पांच छात्र घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सभी छात्र हरदोई से सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरीकपुर जहानगंज फर्रुखाबाद बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों में पसुनील कुमार (25) पुत्र महेश चंद्र निवासी मन्नापुरवा लखनऊ रोड हरदोई, हरदोई के ही चांद बेहटा इंदिरा नगर निवासी रिचा (23) पुत्री ब्लास्टर सिंह, बरौली निवासी राहुल (25) पुत्र महेश प्रसाद, हरदोई के कंडूरा निवासी अनुपम यादव (26) और गांधीनगर निवासी कलाम (28) शामिल हैं।