फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सपा की जिला पंचायत सदस्य पर रिपोर्ट दर्ज, आशा होने का तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ने का मामला

Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के ठठिया में सपा से वार्ड 28 की जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कुशवाहा पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर आशा कार्यकर्ता होने का तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ने व आशा को मिलने वाली चीजों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सपा की जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कुशवाहा के बारे में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को शिकायत मिली कि वह आशा कार्यकर्ता हैं। इसके बावजूद यह तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ा। इसकी जांच उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार से कराई।

प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट 25 जून को सीएमओ को दे दी। इसमें बताया गया कि सरोजनी कुशवाहा खैरनगर की पीएचसी तुर्कमनपुरवा की आशा हैं। इसके बाद भी उन्होंने चुनाव के दौरान यह तथ्य छिपा लिया। इस रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने एसपी को कार्रवाई के लिए लिखा।
विज्ञापन


गुरुवार की रात एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर ठठिया थाने में जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसी थाने में एक दिन पहले सरोजनी कुशवाहा के पति गोविंद सिंह के खिलाफ बिना मेडिकल डिग्री लोगों का इलाज करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें