फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: रस्सी के सहारे छत पर चढ़े चार बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, दंपती की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात

Tue, 30 Jul 2024 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले के तिर्वा में रस्सी के सहारे छत पर चढ़े चार बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया। तमंचे की बट से हमला कर पति को लहूलुहान किया। दंपती की सूझबूझ से बड़ी वारदात बची।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात घर में घुसे असलहाधारी चार बदमाशों से दंपती ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही मोर्चा ले लिया। दंपती का साहस देख घबराए बदमाशों को बैरंग भागना पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा बरामद कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। तिर्वा कस्बा के इंदरगढ़ तिराहे के पास कृष्णानगर निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कृपाशंकर घर पर रेडीमेड व गहनों की दुकान है।

विज्ञापन


घर पर वह मां राजेश देवी व भतीजी के साथ रहते हैं। सोमवार की रात तीनों लोग घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे असलहाधारी चार बदमाश रस्सी के सहारे घर की छत पर चढ़ गए। खटपट की आवाज सुनकर मां राजेश देवी की नींद खुल गई। उन्होंने चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तीनों को मारते पीटते हुए उनके मुंह और हाथों को कपड़े से बांध दिए। इस बीच एक बदमाश ने तमंचे की बट से पिता के सिर पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद एक बदमाश उन्हें घसीटते हुए नीचे दुकान की ओर ले जाने लगा। तभी पिता ने मौका देख छत से करीब 10 फीट नीचे कच्ची जमीन पर छलांग लगा दी। बदमाश कुछ समझ पाते इससे पहले ही मां राजेश देवी ने पीछे से बदमाश को धक्का दे दिया, जो जमीन पर जा गिरा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख छत पर मौजूद तीन अन्य बदमाश भी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस के रात को गश्त न करने को लेकर सवाल खड़े किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घटना स्थल से एक तमंचा बरामद किया, जो बदमाशा का बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने विनीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। विनीत के अनुसार छत से कूदने के कारण उनके पिता कृपाशंकर भी घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिर्वा कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें