फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ससुराल वालों की पिटाई से घायल महिला को कंधे पर लेकर थाने पहुंचा पिता, वीडियो वायरल

Mon, 06 Sep 2021 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

वायरल वीडियो देख पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। तुरंत ही पीड़ित से प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
घायल महिला को कंधे पर लेकर थाने पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के सौरिख में ससुरालीजनों की पिटाई से बुरी तरह घायल महिला को उसके पिता अपने कंधे पर लादकर रविवार को थाने लेकर आए। यहां पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। करीब एक घंटे तक वह गेट पर ही तड़पती रही।
विज्ञापन


तभी किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की। औरैया जिले के बेला थानाक्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी रश्मि की शादी कन्नौज जिले के सौरिख थानाक्षेत्र की चौकी नादेमऊ अंतर्गत गांव बिलंदपुर निवासी रवि कुमार से हुई थी।

राजेंद्र ने बताया कि एक सितंबर को रवि कुमार, देवर विशाल उर्फ बंटी, सास प्रभा देवी व ससुर राम नरेश ने बेटी को बंधक बनाकर बुरी तरह मारा-पीटा। जानकारी पर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वे बेटी को घायल अवस्था में मायके ले गए।
विज्ञापन


वहां उसका उपचार कराया। हालत ठीक होने पर रविवार को पत्नी बबली व बेटी के साथ थाने शिकायत करने बाइक से आए। थाने के पास पहुंचने पर रश्मि की हालत अचानक फिर बिगड़ गई। वह बेटी को कंधे पर लेकर पहुंचे लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया।

रश्मि थाने के गेट के पास ही तड़पती रही। जिसका वायरल वीडियो देख पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। तुरंत ही पीड़ित से प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में नादेमउ चौकी इंचार्ज ने बताया मामला 5 दिन पहले का है। जिसमें पुलिस ने 151 की कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें