जेईई (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) मेन का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। 632वीं रैंक पाकर कुमार कार्तिकेय राज ने कानपुर में टॉप किया है। उनके 99.94 पर्सेंटाइल हैं।
लंबे इंतजार के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को जेईई (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) मेन का परिणाम जारी कर दिया। डीपीएस कल्याणपुर के छात्र कुमार कार्तिकेय राज ने देश में 632वीं रैंक पाकर कानपुर में टॉप किया है। उनके 99.94 पर्सेंटाइल हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से जालौन के पिरौना के रहने वाले कार्तिकेय कक्षा नौ से शहर में कल्याणपुर में किराये में मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पहले प्रयास में सफल कार्तिकेय आईआईटी कानपुर या मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। पूरी मेहनत से जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।
कार्तिकेय के पिता राजेंद्र कुमार यादव किसान और मां संगीता यादव सरकारी शिक्षिका हैं। वह कहते हैं कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई की। उनका कहना है कि वह परिवार के पहले इंजीनियर बनेंगे।