फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2015 में गुरप्रीत सिटी टॉपर, हर्षित सेकेंड

Fri, 19 Jun 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी में एडमिशन के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई एडवांस) 2015 में आल इंडिया 174वीं रैंक हासिल करके गुरप्रीत सिंह ने सिटी टॉप किया है। वहीं, 208 रैंक पाने वाले हर्षित दीक्षित सिटी के सेकेंड टॉपर हैं। ऋतिक मदान ने 339वीं रैंक हासिल करके सिटी में तीसरी पोजिशन हासिल की है।
विज्ञापन


लड़कियों में सिटी टॉपर आयुषी त्रिपाठी हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 1149 है। इन सबको आईआईटी कानपुर सहित अन्य आईआईटी की किसी भी ब्रांच में एडमिशन मिल सकता है। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के स्टूडेंट और फिजिकली डिसएबिल्ड रोहन दीक्षित की आरक्षित रैंक 59वीं है।  

जेईई एडवांस का रिजल्ट बुधवार को देर शाम घोषित हो गया था लेकिन स्टूडेंट का व्यक्तिगत रिजल्ट गुरुवार को आया है। कानपुर के 1000 से ज्यादा स्टूडेंट के सेलेक्शन हुए हैं। इस बार इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही जेईई एडवांस में सेलेक्शन पाने वाले स्टूडेंट की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


आईआईटी के चीफ कंप्यूटर इंजीनियर नवप्रीत सिंह के बेटे गुरप्रीत ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। गुरप्रीत ने डीपीएस कल्याणपुर में पढ़ाई की है। इंटरमीडिएट में 94.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं। डीपीएस कल्याणपुर के हर्ष अग्रवाल की रैंक 542वीं है।

इसी तरह सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर से पढ़ाई करने वाले हर्षित दीक्षित ने अच्छी रैंक पाई है। हर्षित को इंटरमीडिएट में 90 फीसदी मार्क्स मिले हैं। पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस क्रैक किया है। जयपुरिया के स्टूडेंट शिवम गुप्ता ने 378वीं रैंक हासिल करके सिटी में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर के दिव्यांश शुक्ला की 781वीं, निखिल शंखवार की 401वीं, श्रेय गुप्ता की 1248वीं सहित 15 स्टूडेेंट और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी की आयुषी त्रिपाठी की 1149वीं, प्रांजल शर्मा की 1786वीं, स्वप्नेश नारायन आजाद की 1811वीं, कुशाग्र तिवारी की 2752वीं रैंक सहित 11 स्टूडेंट का सेलेक्शन हुआ है।

स्वराज इंडिया स्कूल के प्रज्जवल सिंहानिया की 1454वीं रैंक है। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के 16 स्टूडेंट के सेलेक्शन हुए हैं। प्रखर कटियार की 1389वीं और शेखर शिवहरे की 1622वीं रैंक है। मोहित दुसेजा की 1845वीं, आभास बाजपेयी की 3665वीं, यशेंद्र तिवारी की 3646वीं, निष्कर्ष कुमार की 3765वीं और राघव भसीन की 6950वीं रैंक है। हेलिजर बोर्डन एजूकेशन सेंटर पनकी से नि:शुल्क पढ़ाई करने वाले नौबस्ता के पुष्पेंद्र पाल की आल इंडिया रैंक 4283वीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें