राजपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव में बारात के अगले दिन बचा खाना खाने से महिलाओं व बच्चों समेत 15 लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो गए।
उन्हें गुरुवार को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान अमर सिंह निषाद ने बताया कि गांव में 16 जून को सुखराम की पुत्री की बारात आई थी।
अगले दिन परिजनों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने बचा हुआ खाना खाया, जिससे लोग उल्टी-दस्त की चपेट मेें आ गए। दारा सिंह की पत्नी भूरी(35), पुत्री रवीना(6), शांती(2), शुभांशी(4), तुलाराम(62) उनकी पत्नी श्यामाबाई(60), ओमकार का पुत्र सूरज (5), रामबिहारी के पुत्र राजेश(8), योगेश(19), पत्नी पुष्पा(30), रूप सिंह की पत्नी राजरानी(35), पुत्र राम(4), रवि(6), पुत्री लक्ष्मीदेवी(8), खुशबूदेवी(12) को चार एंबुलेंस वाहनों से पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों की टीम इलाज कर रही है।