फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गए जेई व विद्युत कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बा के 11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनीपारा के मुलियापुर गांव में लाइनलॉस को रोकने के लिए चेकिंग करने गए जेई व कर्मियों के साथ दो भाइयों समेत पांच लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रूरा व बनीपारा के जेई संतोष कुमार भारती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मुख्य अभियंता विद्युत वितरण केंद्र कानपुर के आदेश पर शुक्रवार को बनीपारा उपकेंद्र के सिठमरा फीडर के मुलियापुर गांव में चेकिंग करने गए थे।
इसी दौरान गांव के ही रामनारायन से बकाया वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की। जिस पर उपभोक्ता के दोनों पुत्र पंकज व राजा ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इसके बाद गांव के ही रामू के साथ आए दो अज्ञात लोगों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिससे टीम में मौजूद टीजीटू विनोद कुमार, आकाश व सुमन समेत अन्य विद्युत कर्मी जान बचाकर भागे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि विद्युत कर्मियों से मारपीट की तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें