फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: दरगाह प्रबंधन के लिए दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, पुलिस ने 48 लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 26 Sep 2021 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

प्रशासन ने पहले ही बवाल को भांप लिया था और लगभग दो सप्ताह पहले दोनों कमेटियों के सदस्यों की कोतवाली में बैठक कराकर शांतिपूर्ण तरीके से मामले का निस्तारण करने का प्रयास भी किया गया था। जब पुलिस को खुफिया रिपोर्ट मिली कि मामला शांत नहीं हुआ और तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में प्रसिद्ध दरगाह खानकाह शरीफ के प्रबंधन को लेकर दो कमेटियों के लोग भिड़ गए। मारपीट के साथ ही अवैध असलहों से फायरिंग की। फायरिंग से दुकानदारों में दुकानें बंद करके भगदड़ मच गई। एसडीएम, सीओ सहित सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


48 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खानकाह मोहम्मदिया दरगाह में पिछले एक माह से प्रबंधन को लेकर दो कमेटियों के पदाधिकारियों के बीच में विवाद चल रहा है। रविवार को दरगाह परिसर में नई कमेटी के सैयद गयासुद्दीन मियां पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ पहुंचे और प्रबंधन पर हक जताया।

जिनका पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों से विवाद हो गया। पुरानी कमेटी तथा नई कमेटी के सदस्य व समर्थक आपस में भिड़ गए। पहले हाथापाई हुई और फिर अवैध असलहों से फायरिंग भी शुरू हो गई। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों में दुकानें बंद करके भगदड़ मच गई। सूचना पर एसडीएम कौशल कुमार, सीओ वीके श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर संतोष सिंह सहित सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और बड़ी मशक्कत के बाद लाठियां पटककर बवाल को शांत कराया। सीओ ने बताया कि दरगाह में शांति व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस घटना से कस्बे में तनाव बना हुआ है।

पुरानी कमेटी का रजिस्ट्रेशन समाप्त
दरगाह सूत्रों के मुताबिक बीते 10 वर्षों से उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा पंजीकृत दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी मदे खान, शौकत खान, तौकीर खान, शान मोहम्मद, वासिद खान के सदस्यों की कमेटी काबिज है। बताया गया है कि फरवरी 2021 में कमेटी का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

नई कमेटी का 16 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा पंजीकरण हो चुका है। नवीन कमेटी के अध्यक्ष सैयद गयासुद्दीन मियां नियुक्त किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सैयद ग्याशुद्दीन नई कमेटी को चार्ज देने के लिए जिलाधिकारी जालौन को  प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक चार्ज नहीं दिया जा सका।

प्रशासन की पहल हुई विफल
प्रशासन ने पहले ही बवाल को भांप लिया था और लगभग दो सप्ताह पहले दोनों कमेटियों के सदस्यों की कोतवाली में बैठक कराकर शांतिपूर्ण तरीके से मामले का निस्तारण करने का प्रयास भी किया गया था। जब पुलिस को खुफिया रिपोर्ट मिली कि मामला शांत नहीं हुआ और तनाव बना हुआ है। इसपर तनाव को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने लगभग एक सप्ताह पहले दोनों तरफ के लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी, लेकिन प्रशासन के सभी प्रयास रविवार को हुए बवाल के कारण विफल होते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें