फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पांच जिलों के लिए मुसीबत दो बदमाश गिरफ्तार, चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

Sun, 26 Sep 2021 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पकड़े गए बदमाशों में पवन कुमार रैदास आजमगढ़ के मेहजानपुर थाना क्षेत्र के दंडबल गांव का रहने वाला है। यह पिछले कुछ दिनों से कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के दुर्गाबिहार ताड़ बगिया में रह रहा था। इसके साथ उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा निवासी प्रकाश वर्मा को भी गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
हरदोई: दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से अंतरजनपदीय बदमाशों के गैंग के सरगना को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पूरा गैंग हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और रायबरेली जनपदों में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन


एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पिछले कुछ ही दिनों में शहर की आवास विकास कालोनी से चेन स्नैचिंग की दो और आजाद नगर से एक वारदात हुई थी। शहर में दिनदहाड़े हुई इन वारदातों से सनसनी फैल गई थी।

घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने सीओ सिटी विकास जायसवाल को लगाया था। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एसपी अजय कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को रविवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश सांडी रोड से हरदोई की तरफ स्कूटी से जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्कूटी का पीछा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सांडी रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास स्कूटी सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। 

पकड़े गए बदमाशों में पवन कुमार रैदास आजमगढ़ के मेहजानपुर थाना क्षेत्र के दंडबल गांव का रहने वाला है। यह पिछले कुछ दिनों से कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के दुर्गाबिहार ताड़ बगिया में रह रहा था। इसके साथ उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा निवासी प्रकाश वर्मा को भी गिरफ्तार किया है।  

पवन इस गैंग का लीडर है। पूछताछ में पवन ने दो साथी शेष नारायण निवासी बेनीगंज, हरदोई और मोहसिन निवासी हलीम कॉलेज चौराहा, चमनगंज, कानपुर नगर के नाम बताए हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बदमाशों से लूटी गई सोने की दो चेन, 9700 रुपये, एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एक स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें