फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Fire: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 23 Dec 2025 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: निनावली जागीर गांव में एक विधवा महिला के सूने घर में भीषण आग लग गई, जिससे उसकी पूरी गृहस्थी राख हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
jalaun fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में विकास खंड रामपुरा के ग्राम निनावली जागीर में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते एक घर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्राम निनावली निवासी लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय मलखान सिंह अपने घर में अकेली रहती हैं।

विज्ञापन

बीती रात वह पड़ोस में टीवी देखने गई थीं। देर हो जाने के कारण वह वहीं रुककर सो गईं। जब सुबह वह वापस अपने घर पहुंचीं, तो घर से धुआं उठता देख उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

आग लगने के कारणों की चल रही जांच
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवशयाम पांडे मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें