फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकराबटगंज में मुख्य पाइपलाइन टूटी, आज से 26 तक नहीं मिलेगा पानी, ढाई लाख लोग होंगे प्रभावित

Tue, 23 Dec 2025 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में मकराबटगंज में टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत के चलते 24 से 26 दिसंबर तक गंगा बैराज से शहर की पानी सप्लाई बंद रहेगी, जिससे ढाई लाख लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज से शहर में 24 से 26 दिसंबर तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे करीब ढाई लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी। जल निगम इस दौरान मकराबटगंज में टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत कराएगा। मुख्य पाइपलाइन टूटने की वजह से वहां नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी रुक गया है।

विज्ञापन

जल निगम गंगा बैराज से कंपनीबाग होते हुए फूलबाग स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) और वहां से विभिन्न मोहल्लों में रोजाना करीब ढाई करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति करता है। कंपनीबाग से फूलबाग आईपीएस पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन (फीडरमेन) मकराबटगंज ढाल के पास सात दिन पहले टूट गई थी। इससे रोज लाखों लीटर पानी सड़क और नाली के माध्यम से सीसामऊ नाले में जा रहा था।

विज्ञापन

26 दिसंबर तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी
सोमवार को जल निगम ने वहां खोदाई करवाई। जल निगम के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को मरम्मत शुरू कराई जाएगी। कंपनीबाग चौराहे से शहर की तरफ पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी। मरम्मत में तीन दिन लगेंगे। 26 दिसंबर तक बैराज से शहर की तरफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बैराज से दक्षिणी क्षेत्र की तरफ पानी की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें