फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: स्कूल के पास टहल रहा था मगरमच्छ, ग्रामीणों में मच गया हड़कंप

Mon, 08 Nov 2021 11:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा मगरमच्छ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के एट में तालाबों से निकलकर गांव में घुसने का मगरमच्छों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज फिर सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें तालाब के किनारे बने सरकारी स्कूल के निकट सड़क पर मगरमच्छ टहलता हुआ दिखाई दिया। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन वन विभाग की टीम को जानकारी दी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई कला में एक हफ्ते पहले तालाब से निकल गए मगरमच्छ रात के समय गांव में चहल कदमी करता हुए  देखा गया था। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। वन विभाग को सूचना दी थी। वहीं एक बार फिर सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव से बाहर टहलने के लिए निकले तो प्राथमिक विद्यालय के बगल में बने तालाब से भारी-भरकम मगरमच्छ सड़क पर घुमता फिरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों को मगरमच्छ की सूचना लगी तो पुरा गांव इकट्ठा हो गया।

उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। थोड़ी देर बाद वन दरोगा करण यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया और मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली लादकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें