फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मोबाइल फोन छीनने पर 10वीं के छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, बेटे की मौत से बेहाल हुए परिजन

Sat, 14 Jan 2023 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में मोबाइल से लगातार जुड़े रहते देख परिजनों ने छात्र को डांटा तो उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
छात्र रंजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कालपी में मोबाइल फोन की लत आखिरकार 10 वीं के छात्र की मौत का सबब बन गई। लगातार मोबाइल से जुड़े रहते देखकर परिजनों ने छात्र को डांट लगाई और फोन छीन लिया। परिजनों की सख्ती से क्षुब्ध छात्र ने ट्रेन से कटकर जान से दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी पाकर पहुंचे परिजन घटना से बेहाल हैं। घटना थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले की है। कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कैलाश का 16 वर्षीय पुत्र रंजीत कक्षा 10 में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि रंजीत का ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बीतता था। इसके लिए उसे कई बार मना भी किया गया। गुरुवार को छात्र का परिजनों से विवाद हो गया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद मोबाइल चलाते देखकर फोन छीन लिया गया था। इसी बात से वह नाराज था। इस दौरान कुछ देर बाद वह परिजनों को बताए बिना घर से निकल गया। परिजन छात्र की खोजबीन में लगे थे, तभी पुलिस ने घटना की सूचना दी। छात्र ने जोल्हूपुर मोड़ पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक रंजीत तीन भाइयों व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजन बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें