फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: 10 दिन बाद हुआ एक करोड़ की चोरी का खुलासा, महिला समेत पांच अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Thu, 19 May 2022 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले में सराफ के घर हुई एक करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी असीम चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में सराफ के घर हुई एक करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने 10 दिन बाद खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करके रेकी करने वाला आरोपी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने 38 लाख रुपये का माल बरामद दिखाया है। इस घटना का खुलासा गुरुवार को पुलिस लाइन में एएसपी असीम चौधरी ने गुरुवार को किया। बताते चलें कि कुठौंद क्षेत्र के मदारीपुर निवासी कृष्ण मुरारी के घर में नौ मई को एक करोड़ रुपये की चोरी हुई थी।

इसमें एक किलोग्राम सोना, 50 किलोग्राम चांदी शामिल थी। पुलिस ने चोरी में शामिल शैलेंद्र उर्फ रामू निवासी गट्टपुरा थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, दिलकेश वर्मा निवासी पारौली सिकरवार थाना फतेहाबाद आगरा, चांद मियां निवासी बगदाद नगर थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, परमाल निवासी शंकरपुरा थाना धौली जनपद धौलपुर, राजस्थान, पूनम निवासी नदुआपुरा थाना सराय टोला मुरैना, मध्यप्रदेश को कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया हाईवे स्थित सनगढ़ मोड़ के पास से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पकड़े गए चोरों के पास से 700 ग्राम सोना, चार किलो चांदी कीमत (दोनों की कीमत करीब 38 लाख), 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस, एक कार, एक बाइक मिली है। कार शैलेंद्र की थी, जिसे उसने कुछ दिन पहले साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदा था। शैलेंद्र पर आगरा पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। बरामद नई बाइक दिलकेश वर्मा की है। इसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। एएसपी ने पुलिस टीम को 25  रुपये हजार का इनाम देने की घोषणा की। वहीं एडीजी व डीआईजी से भी टीमों को सम्मानित कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

कई जनपदों में तलाश के लिए गईं थीं टीमें
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि पकड़े गए चोर पूरी तरह से पेशेवर और शातिर हैं। ये पहले रेकी करते हैं और उसके बाद अपने गैंग के सदस्यों को सूचना देकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यहां पर भी ऐसा ही हुआ। आरोपी विष्णु ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मजदूरी की। इस दौरान उसने मदारीपुर में रहकर सराफ के घर की रेकी की। बाद में उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया। रेकी करने वाला आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य सीमावर्ती राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम देते है। उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द उन्हें पकड़कर अन्य जेवरात बरामद कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें