फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, प्रेमी और सहयोगी के साथ मिलकर दबाया गला

Tue, 10 May 2022 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मलंगा नाला में अधेड़ संजय का शव मिला। प्रेम प्रसंग के चलते संजय को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और एक सहयोगी की मदद से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पत्नी और उसके प्रेमी का गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक साथी फरार है। 
 
विज्ञापन
खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी, सर्विलांस व जालौन कोतवाली की टीम ने आठ दिन पहले मलंगा नाले में मिले शव की हत्या में शामिल महिला व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। एसपी रवि कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि तीन अप्रैल को जालौन कोतवाली क्षेत्र के मलंगा नाला में अधेड़ संजय (50) निवासी कुसमरा थाना आटा का शव पड़ा मिला था। संजय शहर के मोहल्ला सुशील नगर में परिवार सहित रहकर हलवाई का काम करता था। 

विज्ञापन

पुलिस ने शव बरामद कर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। परिजनों ने पांच मई को शिनाख्त कर मृतक की पत्नी सुशीला देवी उर्फ संजना, राघवेंद्र निवासी बिलौहा थाना कुठौंद व मोहित सेंगर निवासी जगतपुरा थाना सिरसाकलार व अन्य अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमों को लगाया था। मंगलवार की सुबह टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास से सुशीला को और राघवेंद्र को हीरापुर जगनेवा मोड़ के पास से कार सहित गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos

पुलिस पूछताछ में सुशीला ने बताया कि उसने मोहित सेंगर व उसके मौसेरे भाई राघवेंद्र के साथ अपने पति की गला दबाकर हत्या करने के बाद कार में डालकर मंलगा नाला में फेंक दिया था। पुलिस का कहना कि सुशीला का मोहित से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उन लोगों ने संजय की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक, जालौन कोतवाल शैलेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीलम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

मरीज को ले जाने के नाम पर ली थी कार
पकड़े गए राघवेंद्र ने बताया कि संजय की हत्या करने के बाद वह अपने परचित की कार मरीज ले जाने के नाम पर मांगकर लाया था। उसी कार से शव को ले जाकर नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन

30 अप्रैल को की गई थी हलवाई संजय की हत्या
हत्यारोपियों ने 30 अप्रैल को ही गला दबाकर संजय की हत्या कर दी थी। इसके बाद कार से ले जाकर जालौन थाना क्षेत्र के मोहनपुरा कुदारी स्थित मलंगा नाला में पत्थर बांधकर शव फेंक दिया था। तीन मई को उसका शव नाले में पड़ा मिला था। शिनाख्त होने पर पांच मई को मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी व दो युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें