इसलिए बदली जाएगी जेल
जेल प्रशासन ने सबसे शातिर व खतरनाक अपराधियों को चिह्नित किया है। सभी के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। सूत्रों के जरिये नाम सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक ये अपराधी ऐसे हैं, जो एक जगह पर रहकर किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।
ठंडे बस्ते में चली गई जांच
हत्या के केस में जेल में बंद शातिर अपराधी विक्की सोनी तीन साल पहले फरार हुआ था। एक लाख का इनाम उस पर घोषित हुआ था। डेढ़ साल पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पिछले महीने खुलासा हुआ था कि वह दस सितंबर को पेशी के दौरान फरार होने वाला है। एक अपराधी से पेशी के वक्त पिस्टल मांगी थी। इसमें जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन जांच ठंडे बस्ते में चली गई। कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एक दर्जन बंदियों की जेल बदलने का निर्माण जेल प्रशासन के स्तर पर किया गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय व शासन को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने पर इन अपराधियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। -बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक