Kanpur News: उत्सव में कृष्णम डांस ग्रुप, स्वरांजलि डांस ग्रुप ने विशेष प्रस्तुति दी। बच्चों के लिए किड्स जोन आकर्षण रहा। फूड फॉर लाइफ के माध्यम से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
कानपुर में नए साल के जश्न में मंगलवार को मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर भी डूबा रहा। यहां कई आध्यात्मिक कार्यक्रम किए गए। सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से लेकर संध्या आरती तक पूरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। मंत्र रॉक कार्यक्रम में हरे कृष्ण कीर्तन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
फूड फॉर लाइफ के माध्यम से प्रसाद वितरित किया गया
साल के अंतिम दिन श्रीश्री राधा माधव, श्रीश्री गौर निताई व श्रीश्री जानकी वल्लभ, लक्ष्मण-हनुमान का सुंदर शृंगार किया गया। उत्सव में कृष्णम डांस ग्रुप, स्वरांजलि डांस ग्रुप ने विशेष प्रस्तुति दी। बच्चों के लिए किड्स जोन आकर्षण रहा। फूड फॉर लाइफ के माध्यम से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई। नव वर्ष पर मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरि नाम प्रभु ने विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया।