फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फ्लैट देने का झांसा देकर भाई से पांच लाख ठगे, पत्नी बोली- कैंसर से पीड़ित हैं पति, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देवर पर आरोप लगाते हुए पीड़ित की पत्नी ने बताया कि छह साल बाद भी उन्होंने न तो फ्लैट दिया और न ही उनके रुपये वापस किए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बेकनगंज के कंघी मोहाल निवासी आजाद अहमद से ठगी हो गई। सगे भाई ने फ्लैट देने का झांसा देकर उनसे पांच लाख रुपये हड़प लिए। आजाद अहमद वर्तमान में कैंसर से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पत्नी यासमीन ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके देवर तहजीब अहमद ने जमीन खरीदने के एवज में उनके पति से पांच लाख रुपये लिए थे। वादा किया था कि उस जमीन पर फ्लैट बनाकर देंगे। आरोप है छह साल बाद भी उन्होंने न तो फ्लैट दिया और न ही उनके रुपये वापस किए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें