पकड़े गए सभी आरोपी शातिर अपराधी
जेल भेजे गए सपा नेत्री के पिता शौकत अली मूलगंज थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इजराइल आटा वाला बजरिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जबकि शरीफ हिस्ट्रीशीटर है, वर्ष 2021 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर होने के बावजूद भी वह सपा विधायक इरफान सोलंकी की संरक्षण में शहर में रहा था।
शरीफ के लिए विधायक ने दरोगा से की थी धक्कामुक्की
वर्ष 2021 में पुलिस ने शरीफ के खिलाफ गुुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया था। शरीफ के घर में होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा ने उसे हिरासत मेें ले लिया था। पुलिस टीम उसे लेेकर जैसे ही थाने के लिए बढ़ी थी सपा विधायक इरफान सोलंकी वहां पहुंच गए थे। इसके बाद सपा विधायक ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए शरीफ को छुड़ा लिया था। तीनों अपराधियों पर विधायक का हाथ होने के चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही थी।