बता दें इसी प्लॉट पर बनी झोपड़ी में सात नवंबर की रात आग लग गई थी। नजीर फातिमा ने इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर कब्जे के लिए आगजनी का आरोप लगाया था। मामले में विधायक और उनके भाई पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। हालांकि दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं।
गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे थे कोर्ट
पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वॉरेंट हासिल कर लिया था। अब भी अगर दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई या आत्मसमर्पण नहीं किया, तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विधायक और उनके भाई रिजवान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं। एडीजीसी रविंद्र अवस्थी ने बताया कि अभियोजन की ओर से पुलिस रिपोर्ट मंगाए जाने के लिए समय की मांग की गई। इस पर जिला जज ने 25 नवंबर तक का समय दिया है। मामले में अगली सुनवाई 25 को होगी।
फोरेंसिक रिपोर्ट का साजिश की ओर इशारा
बता दें कि डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट में आगजनी के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ था। घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई है। पटाखे से आग लगने की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट भी साजिश की ओर इशारा कर रही है।