फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादी मामलाः जांच से तय होगा कि रिहाई मिलेगी या फांसी, दुबई की अबूधाबी जेल में बंद है युवती

Mon, 22 Jul 2024 01:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा की युवती को आगरा के युवक ने छला। प्रेमजाल में फंसाकर युवती को दुबई में बेच दिया। अब युवती को फांसी की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
दुबई जेल में बंद शहजादी का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई की अबूधाबी जेल में बंद शहजादी की रिहाई पुलिस की निष्पक्षता पर निर्भर है। सही तरीके से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास करे तो शहजादी रिहा हो सकती है। मटौध के गोयरा मुगली की शहजादी को प्रेम जाल में फंसाने व उसे दुबई में बेच देने सहित उसके एटीएम से पैसा निकालकर धोखाधड़ी करने के मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में पीड़ित युवती के पिता शब्बीर ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शब्बीर का आरोप है कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसका कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही से उसकी बेटी फांसी पर लटक जाएगी। पिता ने बताया कि दुबई में न केवल बेटी को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई बल्कि उसे बीमार बेटे की मौत पर हत्या के जुर्म में फंसा दिया गया।

बेकसूर बेटी को फांसी की सजा हो गई है। किसी भी दिन उसे फांसी पर लटकाया जा सकता है। पिता ने कहा कि उसकी बेटी की जिंदगी पुलिस की निष्पक्षता पर निर्भर है। पुलिस सही तरीके से जांच करे तो निश्चित ही जेल की सलाखों के पीछे जाने के डर से आरोपी उसे दुबई में माफ कर देंगे और बेटी की जान बच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें