फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से झगड़ा करने पर परिजनों ने डांटा तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में पत्नी से विवाद करने परिजनों ने युवक को डांट दिया। इससे आहत होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी लवलेश (30) शनिवार की रात नशे में घर आया और हंगामा करने लगा। परिजनों ने समझाया पर वह नहीं माना, जिस पर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसने गमछे से बल्ली के सहारे फंदा लगा लिया। छोटे भाई विष्णु ने बताया कि लवलेश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। शराब के नशे का आदी था। घटना वाली रात वह नशे में घर आया। उसकी पत्नी माना से कहासुनी हो गई। घर वालों ने रोज-रोज की कलह को लेकर उसे डांट दिया। जिससे उसने फंदा लगा लिया। लवलेश के एक पुत्र एक पुत्री है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन नशे में फंदा लगाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें