फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, होठों पर आजादी के गीत और हाथों में नजर आया तिरंगा

Sun, 15 Aug 2021 12:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


औरैया, इटावा, कानपुर देहात, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, हरदोई, बांदा, चित्रकूट, महोबा, फतेहपुर, उन्नाव, जालौन, उरई में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्सव सा माहोल दिखा। छोटे छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के गीत गाते हुए नजर आए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें