फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test: तिरंगे के रंग में रंगे धोती-कुर्ता और पगड़ी पहन ग्रीनपार्क पहुंचे चाचा हिंदुस्तानी

Fri, 26 Nov 2021 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सुभाष का नोएडा में साड़ियों का शोरूम है। वह देश दुनिया में होने वाले मैचों में जा चुके हैं। उनका दावा है कि वह पहले ऐसे प्रशंसक हैं, जो पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियमों में भारत से होने वाले मैचों में तिरंगा लेकर पहुंचते हैं और फहराते हैं।
विज्ञापन
तिरंगे के रंग में रंगे धोती-कुर्ता और पगड़ी पहन ग्रीनपार्क पहुंचे नोएडा के सुभाष चंदेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में रहने वाले सुभाष चंदेल उर्फ चाचा हिंदुस्तानी तिरंगे के रंग में रंगे धोती-कुर्ता और पगड़ी पहनकर ग्रीनपार्क पहुंचे। वह एक ऐसे खेल प्रशंसक हैं, जिनके खास अंदाज की वजह से टीम इंडिया का हर खिलाड़ी उन्हें पहचानता है। यूपी से ताल्लुक रहने वाले खिलाड़ियों से तो उनके खास संपर्क भी हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें चाचा हिंदुस्तानी का खिताब दिया है। सुभाष का नोएडा में साड़ियों का शोरूम है। वह देश दुनिया में होने वाले मैचों में जा चुके हैं। उनका दावा है कि वह पहले ऐसे प्रशंसक हैं, जो पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियमों में भारत से होने वाले मैचों में तिरंगा लेकर पहुंचते हैं और फहराते हैं। लाहौर में 2004 और फैसलाबाद में 2006 में राष्ट्रध्वज फहराया था।

वह टीम इंडिया की हौसला बढ़ाने 2009 में दक्षिण अफ्रीका, 2012 में श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्डकप और 2014 में बांग्लादेश जा चुके हैं। अब तो बीसीसीआई भी उन्हें खास तौर पर आमंत्रित करता है। वह किसी एक खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी टीम इंडिया के प्रशंसक हैं। वह यूपी के खिलाड़ी आरपी सिंह, सुरेश रैना, पीयूष चावला और प्रवीण त्यागी से भी काफी नजदीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें