फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Officer Dead Body: पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताई आपबीती, बोले-पुत्र प्रेम में बेटे को जिंदा समझे

Wed, 28 Sep 2022 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आयकर अधिकारी की मौत के मामले में विमलेश के परिजनों से पूछताछ करने एडीसीपी वेस्ट टीम के साथ उनके घर पहुंचे। उसके माता-पिता ज्यादा भावुक हैं और उन्हें लगा था कि बेटा जिंदा है। इस कारण शव 17 महीने से रखा हुआ था।
विज्ञापन
भावुक हुई विमलेश की मां व मौके पर टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आयकर अधिकारी की मौत के मामले में एडीसीपी वेस्ट बुधवार को टीम के साथ विमलेश के घर जांच करने पहुंचे। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की। बताते चलें कि आयकर अधिकारी का शव 17 माह से घर में ही रखा रहा। इस मामले में विमलेश के ऑफिस और उसका उपचार करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


एडीसीपी वेस्ट लखन सिंह यादव और एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला सुबह 11:56 बजे विमलेश के घर पहुंचे। टीम ने उसके पिता राम औतार, मां राम दुलारी, भाई सुनील और दिनेश व पत्नी मिताली से पूछताछ की। एडीसीपी के मुताबिक परिजनों ने किसी केमिकल के प्रयोग न करने की बात कही है।

उसके माता-पिता ज्यादा भावुक हैं और उन्हें लगा था कि बेटा जिंदा है। इस कारण शव 17 महीने से रखा हुआ था। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में अन्य बिंदुओ पर जांच की जाएगी। जल्दी ही इसकी रिपोर्ट बनाकर ज्वाइंट सीपी को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें