फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में 3426 बुजुर्गों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, सर्वे में हुआ खुलासा

विज्ञापन
वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना से बचाव के लिए नोडल अधिकारी लगातार स्वास्थ्य विभाग पर सभी को टीका लगवाने का दबाव बना रहे हैं। वहीं, जनपद के 10 ब्लॉकों में चलाए गए घर-घर भ्रमण अभियान के तहत पता चला है कि 3426 बुजुर्गों ने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज ही नहीं लगवाई।
विज्ञापन

जनपद में 24 से 29 जनवरी तक चले घर-घर भ्रमण अभियान में 900 से ज्यादा स्वास्थ्य टीम लगाई गई थीं। अकबरपुर, रसूलाबाद, राजपुर, सिकंदरा, अमरौधा, मलासा, डेरापुर सहित अन्य ब्लॉक में सर्वे हुआ तो पता चला की 3426 ऐसे बुजुर्ग हैं, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई।
ये स्थित तब है जब विभाग की टीम लगातार गांव-गांव जाकर वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने जब बुजुर्गों से वैक्सीन न लगवाने का कारण पूछा तो ज्यादातर ने गंभीर बीमारी होने की जानकारी दी। इस पर चिकित्सकों ने काउंसलिंग कर किसी भी तरह से नुकसान न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

घर-घर हुए सर्वे में पता चला है कि जिले में 3426 बुजुर्गों को फस्ट डोज नहीं लग पाई है। प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही वैक्सीन लगाई जाए। -डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें