फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शादी के मंडप से गायब हुआ दूल्हा, पुलिस ढूंढकर लाई, फिर दुल्हन ने किया ऐसा, हर कोई कर रहा तारीफ

Sun, 17 Apr 2022 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तालग्राम की एक बेटी ने दहेज लोभियों को ऐसा मजा चखाया है कि दूल्हा और उसका परिवार तो दूर शादी में उपस्थित हर कोई जिंदगी भर याद रखेंगे।
विज्ञापन
दूल्हा रविकांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम में सजी संवरी दुल्हन शनिवार की देर रात तक दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन बारात निकासी से पूर्व ही दूल्हा गायब हो गया। शिकायत होने पर पुलिस ने दूल्हे को खोज निकाला। रविवार की सुबह दूल्हा बारात लेकर चलने लगा तो, इसकी जानकारी मिलते ही शादी के मंडप में बैठी दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे से विवाह करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

दुल्हन के शादी से इनकार करने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इससे तैयार होकर आए बाराती जहां अपने घरों को लौट गए,  वहीं दुल्हन के साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है।  
मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चौखटा गांव का है। गांव के रविकांत की बारात शनिवार को इंदरगढ़ के चंदौवा गांव जानी थी। दहेज के पूरे रुपए नहीं मिले, इससे दूल्हा अचानक घर से लापता हो गया। बहन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दुल्हन शिवानी के भाई अनुराग ने थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पुलिस परिजनों की मदद से दूल्हे रविकांत को गुरसहायगंज स्टेशन से पकड़ कर थाने ले आई। दहेज कम मिलने को लेकर दूल्हा शादी से इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस,  बड़े भाई और पिता के दबाव में शादी को तैयार हो गया। सुबह बारात निकलने की तैयारी हो गई। इसी बीच शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन को पता चला कि उसकी शादी में कम रुपये मिलने से दूल्हा लापता हो गया था। बारात निकलती इससे पहले ही दुल्हन ने मंडप से दहेज़ लोभी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।  

रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़की पक्ष के लोग दहेज में दिए पांच लाख रुपए की मांग कर रहे है। वहीं, लड़के का बड़ा भाई तीन लाख वापस करने को कह रहा है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि दोनों पक्षों ने रुपयों को लेकर दो दिन का समय समझौते के लिए मांगा है। अगर समझौता नही होता है,  तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें