फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: कन्नौज में संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप 

Sat, 16 Apr 2022 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कोतवली तिर्वा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक पिंकू राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे युवक के पिता ने उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

बता दें कि कोतवली तिर्वा रतापुर्वा गांव निवासी 27 वर्षीय पिंकू राजपूत टेंट में काम करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब भाइयों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीकर घर से निकाला था। शनिवार सुबह शव उसका शव गांव से कुछ दूरी पर सिरसा के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता अमरसिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के भाई सुनील, अनीस, बहन पिंकी, मां लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें