फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असर: अमर उजाला डॉट कॉम पर खबर चलने के बाद उतारी गईं मनीष हत्याकांड में चौराहों पर लगी होर्डिंग

Fri, 08 Oct 2021 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रात को 9 बजे हटा दी गई थी मनीष हत्याकांड से जुड़ी होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद सरकार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ उनकी पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इसको लेकर वैश्य समाज ने कानपुर के चौराहों पर गुरुवार को कई होर्डिंग लगवा दीं थी। जिसमें पूरे मामले का जिक्र करने के साथ जो मदद परिवार को की गई है उसको लेकर सीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। होर्डिंग लगने की जानकारी होने पर मीनाक्षी नाखुश नजर आईं थी।
विज्ञापन


वहीं, रात आठ बजे अमर उजाला डॉट कॉम पर खबर चलने के बाद मामला वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को देखते हुए रात दस बजे पोस्टर हटा दिया गया। होर्डिंग में ऊपर की तरफ स्व. मनीष गुप्ता की फोटो लगी है। दूसरी तरफ भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो है।

बीच में लिखा है कि स्व. मनीष गुप्ता जी के परिवार की 40 लाख रुपये से आर्थिक सहायता व पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को केडीए में ओएसडी पद की सरकारी नौकरी देने के लिए वैश्य समाज सीएम व विधायक सुरेंद्र मैथानी का हार्दिक आभार प्रकट करता है। पोस्टर पर नीचे नीरज गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बब्बल गुप्ता, रौनक गुप्ता व सतीश चंद्र गुप्ता का नाम लिखा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई। अधिकतर लोगों ने होर्डिंग लगवाने की आलोचना की। यहां तक कहा कि एक तो पुलिस ने निर्दोष को मार दिया। अब मुआवजा व नौकरी देकर मदद की तो कोई एहसान नहीं है। इस तरह से होर्डिंग लगवाना ठीक नहीं है। 


 
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर में होर्डिंग लगाकर सीएम योगी को जताया गया था आभार - फोटो : अमर उजाला
मेरे पति की हत्या हुई, सब राजनीति कर रहे हैं
होर्डिंग लगाने की हरकत से मीनाक्षी बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि मेरे निर्दोष पति की हत्या कर दी गई। हम इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं। हर संभव तरीके से आवाज उठा रहे हैं। इसमें तमाम लोगों ने मेरा साथ दिया। हम उन सभी के ऋणी हैं जो हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे। मगर जिस तरह से होर्डिंग लगाकर हत्या पर सियासत की जा रही है यह नहीं होना चाहिए। यहां सब मामले में राजनीति करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब ऐसा कोई नहीं करेगा। 

मीनाक्षी से मिले भाजपा विधायक, बोले सीएम से बात करेंगे
विधायक सुरेंद्र मैथानी गुरुवार शाम मनीष के घर पहुंचे और मीनाक्षी से बातचीत की। इस दौरान मीनाक्षी ने उनको नौकरी की स्वीकृति संबंधी पत्र दिखाते हुए पूछा कि नियुक्ति पत्र कब मिलेगा? यह भी पूछा कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? विधायक ने कहा कि नौकरी की प्रक्रिया जारी है। पद की स्वीकृति मिल चुकी है।

जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। उन्होंने केस की कार्रवाई को लेकर कहा कि एसआईटी एक-एक बिंदु को बारीकी से पड़ताल कर रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। सीबीआई जांच कब से शुरू होगी इस संबंध में विधायक ने कहा कि वह सीएम से बात करके बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें