फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2022 08:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

अवैध असलहों की रोकथाम के लिए महोबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, अजनर थाना क्षेत्रपुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। 
विज्ञापन
असलहा फैक्टरी से पकड़े गए आरोपी व बरामद उपकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना अजनर के रजपुरा गांव में लंबे समय से संचालित अवैध असलहा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े आरोपियों पर यूपी-एमपी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल आसवेंद्र सिंह, आशीष बघेल, रवि कुमार, जीतेंद्र कुमार आदि ने सूचना के आधार पर रजपुरा निवासी देव सिंह के खेत पर छापा मारा। जहां से एक रायफल, दो तमंचा, 17 अर्द्घनिर्मित तमंचे, 24 लोहे की नाल व उपकरण बरामद किए गए। 
पुलिस ने मौके से देव सिंह उर्फ देवी सिंह, उसका पुत्र हरिश्चंद्र राजपूत, नन्दू उर्फ नंदराम विश्वकर्मा व प्रह्लाद राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रह्लाद के खिलाफ यूपी व एमपी में 19 मुकदमे दर्ज हैं जबकि देव सिंह व हरिश्चंद्र पर नौ-नौ और नन्दू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय पेशी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें