फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र से दुष्कर्म करने का आरोपी आईआईटीयन गिरफ्तार: दिल्ली आईआईटी से पास आउट है युवक, युवती भी आईआईटीयन

Fri, 17 Sep 2021 11:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बंगलूरू में पांच सितंबर को बर्थडे पार्टी में बुलाकर महिला मित्र से दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व आईआईटीयन व केमिकल इंजीनियर अपूर्व कटियार को गुरुवार को बंगलूरू पुलिस ने आजाद नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया। कोर्ट से बी वारंट लेकर पुलिस उसे बंगलूरू ले गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अपूर्व कटियार बंगलूरू में नौकरी करता है। आरोप है कि पांच सितंबर को बंगलूरू में अपने बर्थ डे के दिन उसने एक दोस्त को घर पर बुलाया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बंगलूरू के जीवन बीमा नगर थाने में अपूर्व के खिलाफ 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था।

वारदात के बाद वह कानपुर भाग आया था। नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि लोकेशन ट्रेस होने पर बंगलूरू पुलिस ने उनसे संपर्क किया। जिसके बाद घर पर दबिश देकर अपूर्व को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पीड़िता भी आईआईटी पास आउट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें