फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में साथी हेल्पर की हत्या में वांछित को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 17 Sep 2021 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई में हरदोई- लखनऊ मार्ग पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई शहर कोतवाली इलाके में हरदोई- लखनऊ मार्ग पर पुलिस और हत्या में वांछित शातिर की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से कछौना कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी नौशाद घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


नौशाद से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके भाई दिलशाद उर्फ लंबू, सूरज व एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। बीती 10 जून की रात भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के बाहर से गेहूं लदा ट्रक गायब हो गया था।

बाद में पुलिस को ट्रक लखनऊ में मिल गया था और इसके हेल्पर रामखेलावन का शव नहर में पड़ा मिला था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। इसी घटना में नौशाद का नाम सामने आया था। तब से पुलिस नौशाद की तलाश में थी। नौशाद भी रामखेलावन के साथ एक दूसरे ट्रक में हेल्पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें