कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें, मास्क पहने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। अभी संक्रमण तेज़ी से फैलेगा। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने ये खुलासा गणितीय विश्लेषण के आधार पर किया है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल में जब इसकी लहर चरम पर होगी तब एक दिन में 80 से 90 हज़ार केस तक आ सकते हैं।
अप्रैल अंत या तो के मध्य या अंत तक इसमें कमी आएगी। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि बीते वर्ष और इस वर्ष में संक्रमण के फैलाव और प्रतिरोधक क्षमता का विश्लेषण जनसंख्या के आधार पर किया। इसमें पता चला कि मार्च 2020 में तीन दिन में एक व्यक्ति दूसरे को संक्रमित हो रहा था तब संक्रमण का फैलाव धीमे था।
इस महीने संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है पर दो दिन में एक व्यक्ति ही संक्रमित मिल रहा है। जनवरी 2021 में चार दिन में एक संक्रमित मिला। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक दूसरे से3 बिना डरे मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जांच में कितने पॉजिटिव मिले और वायरस कितनों तक कितने दिन में पहुंच रहा है, इसका भी विश्लेषण किया गया है।
नहीं आएगी तीसरी वेव
प्रो. मणींद्र ने कहा कि यूपी में संक्रमितों की संख्या काफी कम है। मॉडल के अनुसार यहां संक्रमण बढ़ने की संभावना भी काफी कम है। महाराष्ट्र में 10 अप्रैल से केस कम होने शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि केस शून्य तो नहीं होंगे, लेकिन संख्या काफी कम हो जाएगी। उन्होंने तीसरी वेव आने से भी इंकार किया है। प्रो. मणींद्र का कहना है कि तीसरी वेव जब तक शुरू होगी, उस समय तक 70 फीसदी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ चुकी होगी।