टूंडला-गाजियाबाद-दिल्ली रेल खंड पर रेलवे ने मरम्मत का काम कराने की वजह से कानपुर होकर चलने वाली तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। इनमें कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस भी है।
नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02452) का नियमित मार्ग नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ होते हुए सेंट्रल स्टेशन का है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली से आगरा कैंट, भांडई-इटावा होते हुए कानपुर सेंट्रल आएगी। 10, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22 और 23 अप्रैल को रूट बदला रहेगा। दिल्ली वापसी के रूट में कोई बदलाव नहीं है।
प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली संगम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 04217) कानपुर सेंट्रल, टूंडला, गाजियाबाद, दिल्ली से अंबाला के बजाय खुर्जा, मेरठ सिटी, सहारनपुर होते हुए अंबाला जाएगी। ट्रेन 10, 12, 13, 14, 18 और 19 अप्रैल को बदले मार्ग से कानपुर से चंडीगढ़ की तरफ चलेगी।
दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ( ट्रेन संख्या 02569) का नियमित मार्ग कानपुर सेंट्रल, टूंडला, गाजियाबाद से नई दिल्ली का है। अब यह ट्रेन टूंडला से खुर्जा, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। 10, 12, 13, 14, 18 और 19 अप्रैल तक यह रूट बदला रहेगा।