आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड में कोरोना का पीक आ चुका है। यूपी में 19 जनवरी और बिहार में 18 जनवरी को पीक आ चुका है। इसलिए केसों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई है।
देश में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर है। अब केसों की संख्या में कमी आना शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी केरल, असम, जम्मू समेत कुछ राज्यों में पीक आना बाकी है। इन प्रदेशों में अब केसों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया है।
विज्ञापन
प्रो. अग्रवाल ने सोमवार को कई प्रदेशों के पीक व संक्रमित केसों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड में कोरोना का पीक आ चुका है। यूपी में 19 जनवरी और बिहार में 18 जनवरी को पीक आ चुका है। इसलिए केसों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई है।
केरल में सात फरवरी, जम्मू में 28 जनवरी, असम में 27 जनवरी व मध्य प्रदेश में 25 जनवरी को पीक आएगा। इस दौरान केरल में प्रतिदिन सबसे अधिक एक लाख केस आने की संभावना है। अन्य प्रदेशों में सात से नौ हजार केस रोजाना आएंगे।