इन जिलों की रही ऐसी स्थिति
जून महीने की समीक्षा में अमरोहा जिला 130 में से 127 अंक प्राप्त प्रथम स्थान पर रहा है। हरदोई और बहराइच 126 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे हैं। बागपत, जालौन और कुशीनगर 120 में से 116 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर, बरेली, शाहजहांपुर 130 में से 125 अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर रहे हैं। बांदा, झांसी, महोबा और रायबरेली 130 में से 124 अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे हैं।
शिकायतों के निस्तारण में इन जिलों से भी पिछड़ी कमिश्नरी पुलिस
आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान में कमिश्नरी पुलिस, कानपुर देहात, बांदा और इटावा जैसे जिलों से काफी पीछे रह गई। गुरुवार को शासन की ओर से जारी रैंकिंग में कानपुर कमिश्नरी शिकायतों के समाधान के मामले में 30 वें स्थान पर रही। वहीं, कमिश्नरी वाले जिलों की सूची में कोई सुधार नहीं हुआ और मई की ही तरह जून में भी वह तीसरे स्थान पर रही।
कमिश्नरी पुलिस को 115 में से 113 अंक मिले
कमिश्नरी पुलिस को कुल 115 अंकों में से 113 अंक मिले। वहीं, कानपुर देहात, बांदा, इटावा, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, श्रावस्ती को शत प्रतिशत अंक मिले। इन जिलों ने आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई कर जनता को समयबद्ध राहत दिलाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, लखनऊ, प्रयागराज, हापुड, बस्ती, फतेहपुर और मेरठ पुलिस फिसड्डी रही है।