फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक में कत्ल: रोते हुए सोनी बोली- भैया बचा लो, पापा मम्मी को मार डालेंगे, मेरे बाप ने मेरी मां को...

Tue, 25 Jul 2023 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के दर्शनपुरवा में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला। बचाव में आई बेटी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया। दंपती के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कानपुर में शख्स ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के दर्शनपुरवा में सोमवार शाम पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर नृशंस हत्या कर दी। बचाव में आई बेटी पर भी जानलेवा हमला करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में बरगदी स्वीट हाउस के बगल वाली गली में सराफ कारीगर अर्जुन सोनी बीते दो सालों से पत्नी सोनी (40), तीन बेटों अमित, सुमित, करन व बेटी वैष्णवी (21) के साथ भूतल पर स्थित किराये के घर पर रह रहा था। सोमवार शाम को घर पर सोनी और वैष्णवी मौजूद थे और तीनों बेटे बाहर थे। 

शाम करीब चार बजे अर्जुन एक चापड़ और तेजाब से भरी शीशी को छिपाकर घर लेकर पहुंचा। इसके बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया। वैष्णवी ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान ही पिता अर्जुन ने तेजाब की बोतल निकाल कर मां सोनी के ऊपर उड़ेल दी। 
विज्ञापन


वह चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद चापड़ निकाल कर मां के सिर, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ कई वार करके हत्या कर दी। वह बीच बचाव में आई तो उस पर भी पहले तेजाब डाला फिर चापड़ से हाथ पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। गेट खोलकर फरार हो गया।

घर में था अनजान शख्स का आनाजाना
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि अर्जुन मूलरूप से उन्नाव के शुक्लागंज का रहने वाला था। वह दो से चार दिनों में घर आता था और जब भी घर आता था, तो दंपती और बच्चों के बीच सारा दिन झगड़ा होता था। लोगों ने अर्जुन व बच्चों की गैर मौजूदगी में किसी अनजान शख्स को भी कई बार घर में आते-जाते देखा था। 

मकान मालकिन शकुंतलादेवी ने बताया कि किराये पर रहने आया परिवार एक साल तक बहुत शांत रहता था। इसके बाद तो दिन रात झगड़ा होने लगा था। रविवार रात को भी दंपती में काफी देर तक झगड़ा हुआ था। इसे लेकर उन्होंने विरोध भी करते हुए मकान खाली करने के लिए कहा था। हाल में उसने घर में आए एक युवक को गली के बाहर लाकर पीटा भी था।

मेरी मां को मुझसे छीन ले गया मेरा बाप
सोनी की हत्या की जानकारी पर छोटा बेटा अंकुर कपड़े की दुकान से घर पहुंचा। दरवाजे पर पहुंचते ही उसकी नजर आंगन में पड़े खून पर पड़ी तो बदहवास हो गया। गश खाकर गिर गया और फूटकर रो पड़ा। वह बोला मेरी मां को मुझसे छीन ले गया मेरा बाप...। वह लगातार यही शब्द दोहराता रहा।

इस बीच उसने मकान मालकिन पर भी पिता को भड़काने का आरोप लगाया। मकान मालकिन का कहना था कि वह मकान का समय किराया और बिजली का बिल न देने के कारण उन्हें टोकती थी। उन्होंने मकान भी खाली करने के लिए बोल रखा था।

भैया बचा लो... पापा मम्मी को मार डालेंगे
सोनी को बचा पाने में असमर्थ वैष्णवी ने बड़े भाई अमित को शाम करीब पांच बजे फोन किया। वह रोते हुए बोली कि भैया बचा लो...पापा मम्मी को मार डालेंगे...। घर के सामने रहने वाले अर्पित ने बताया कि वैष्णवी के बड़े भाई अमित से उसकी बात होती थी। शाम को अमित ने अर्पित को फोन करके बताया कि घर में माता पिता में झगड़ा हो रहा है, देख लो जाकर। जब वह मौके पर पहुंचा तब तक सोनी की मौत हो चुकी थी और वैष्णवी घायलावस्था में कमरे में पड़ी थी।

अर्पित ने बताया कि छोटा भाई रितिक किसी तरह कुछ लोगों की मदद से उसे उठाकर अस्पताल ले गया। वैष्णवी ने ही अमित को फोन करके झगड़े की जानकारी दी थी, लेकिन वह शहर से बाहर था।
विज्ञापन

हत्याकांड पर डीसीपी सेंट्रल का बयान
प्रथम दृष्टया दंपती के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद का पता चला है। हत्यारोपी की तलाश में सर्विलांस, एसओजी समेत चार टीमों को लगाया गया है। हत्यारोपी के उन्नाव में किसी फैक्टरी में काम करने की सूचना मिली है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें